HPSC HCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Apr 2026 10:12 AM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

HPSC HCS Pre Admit Card 2026: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन यानी HPSC ने HCS प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

HPSC HCS Pre Admit Card 2026: हरियाणा स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की तरफ से एचसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- hpsc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

HPSC HCS Pre Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admit Card या HCS Prelims Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

HPSC HCS Pre Exam Date: कब होगी परीक्षा?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 26 फरवरी 2026 तक चली थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 26 फरवरी ही थी. अब प्रीलिम्स परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के जरिए कई अहम पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें Haryana Civil Service (Executive Branch) के 24 पद शामिल हैं. इसके अलावा Excise & Taxation Officer के 27 पद, Assistant Excise & Taxation Officer के 22 पद और DSP के 8 पद भी भरे जाएंगे.

साथ ही Naib Tehsildar, Traffic Manager, District Food & Supplies Controller और Assistant Registrar Cooperative Societies जैसे पद भी इसमें शामिल हैं. कुल मिलाकर यह भर्ती कई विभागों के लिए बड़ी भर्ती मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: JEE Main कम नंबर पर भी मिल सकता है अच्छा कॉलेज, जानें मार्क्स और परसेंटाइल का फॉर्मूला

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola