गढ़वा पहुंचा टीम इंडिया का ‘स्पीड स्टार’ आकाशदीप: सेल्फी के लिए मची ऐसी होड़ कि बुलानी पड़ी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Cricketer Akash Deep

क्रिकेटर आकाशदीप अपने एक फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए

Cricketer Akash Deep: टीम इंडिया के ‘स्पीड स्टार’ आकाशदीप ने अचानक गढ़वा में एक तिलक समारोह में भाग लेने पहुंचे. भारतीय टेस्ट गेंदबाज को देख प्रशंसक आपा खो बैठे. सेल्फी लेने की ऐसी होड़ मची कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. देखिए कैसे एक साधारण पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए क्रिकेटर की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया और क्यों उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर निकालना पड़ा.

विज्ञापन

Cricketer Akash Deep, गढ़वा: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए गेंदबाज और रफ्तार के सौदागर आकाशदीप शनिवार को गढ़वा जिले के भैसबड़वा गांव पहुंचे. वे यहां सोनू सिंह के घर आयोजित एक तिलक समारोह में सम्मिलित होने आए थे. जानकारी के अनुसार, आकाशदीप की चचेरी बहन का विवाह गढ़वा में ही तय हुआ है, जिसके उपलक्ष्य में वे पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने पहुंचे थे. वे लगभग चार घंटे तक समारोह में मौजूद रहे और अपने परिजनों के साथ फुर्सत के पल साझा किए.

अनजान चेहरा बनकर पहुंचे, फिर उमड़ा जनसैलाब

समारोह के प्रारंभिक घंटों में आकाशदीप एक साधारण मेहमान की तरह रहे, जिसके कारण शुरुआत में स्थानीय लोग उन्हें पहचान नहीं सके. हालांकि, जैसे ही कुछ स्थानीय युवा क्रिकेटरों को उनकी मौजूदगी की भनक लगी, यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. देखते ही देखते भैसबड़वा गांव में आकाशदीप की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा.

Also Read: झारखंड की दीदियां अब चलाएंगी करोड़ों का कारोबार! IIM कोलकाता सिखाएगा बिजनेस के गुर, JSLPS के साथ ‘करार’

सेल्फी के लिए लगी होड़ और सुरक्षा के बीच विदाई

भीड़ बढ़ने के साथ ही हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आया. प्रशंसकों का उत्साह इस कदर बढ़ गया कि समारोह स्थल पर भारी धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई. भीड़ को अनियंत्रित होता देख सुरक्षा की दृष्टि से बिहार पुलिस के चार जवानों ने मोर्चा संभाला और आकाशदीप को मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला. प्रशंसकों के बीच घिरे होने के बावजूद आकाशदीप ने गजब की सादगी दिखाई और मुस्कुराते हुए कई युवाओं के साथ फोटो खिंचवाई.

शानदार रहा है अब तक का करियर

मूल रूप से बिहार के सासाराम निवासी आकाशदीप घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं. हाल ही में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में अपनी घातक गेंदबाजी से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई पहचान बनाई है. वर्तमान में चोटिल होने के कारण वे आईपीएल (IPL) का हिस्सा नहीं बन सके हैं, लेकिन आगामी टेस्ट सीरीज के लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गढ़वा में उनकी मौजूदगी ने न केवल प्रशंसकों को रोमांचित किया, बल्कि स्थानीय युवा खिलाड़ियों में भी नया जोश भर दिया है.

Also Read: हजारीबाग में सजी शादी की महफिल: JMM जिला अध्यक्ष की बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचीं कल्पना सोरेन

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola