गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

गढ़वा के मेराल-डंडई मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत. पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गढ़वा. मेराल-डंडई मुख्य मार्ग पर हारादाग गांव स्थित उरिया नदी के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी रामलाल चौधरी के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

दुकान के पास खेल रहा था शिवम

परिजनों ने बताया कि शिवम अपनी दुकान के समीप खेल रहा था. इसी दौरान गढ़वा की ओर से तेज गति से डंडई की तरफ जा रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शिवम को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: कृष्ण भक्ति में डूबा मेदिनीनगर, दही-हांडी और डांडिया महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

डंडई लौट रहा था कार चालक

बताया गया कि दुर्घटना में शामिल कार डंडई की है और चालक गढ़वा से अपने घर डंडई लौट रहा था. इसी दौरान उरिया नदी के पास हादसा हो गया.

कार जब्त, चालक हिरासत में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं कार को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला में कर्मियों का धरना, मांगें पूरी करने की उठी आवाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola