गढ़वा के केतार में 7 सितंबर से लगेगा शिविर, 1326 अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेजों की होगी जांच
प्रतीकात्मक फोटो
केतार प्रखंड में 1326 अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के लिए 7 सितंबर से पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा.
केतार (गढ़वा). प्रखंड में 1326 अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के लिए सात सितंबर से विभिन्न पंचायत सचिवालयों में शिविर लगाया जायेगा. शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार संबंधित मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन और जांच करेंगे.
आपके शहर में
41 हजार मतदाताओं में 5600 को नोटिस
बीपीआरओ मुकेश कुमार एवं पंचायत सचिव आदित्य कुमार ने बताया कि प्रखंड में करीब 41 हजार मतदाता हैं. इनमें 5600 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से मतदाताओं के नाम, उम्र, जन्मतिथि समेत अन्य विवरणों में विसंगतियां चिह्नित की गयी हैं. ऐसे मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस दिया गया है.
पंचायतवार अलग-अलग तिथियों में लगेगा शिविर
सात सितंबर से पंचायतवार अलग-अलग तिथियों में शिविर आयोजित कर संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों के अवलोकन के बाद मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की विसंगतियों को नियमानुसार दूर करने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारकर बाइक सवार हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए