हजारीबाग में सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारकर बाइक सवार हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

इसी सैलून से हजामत बनवाकर निकले थे शिक्षक व मौके पर मौजूद लोग : प्रभात खबर

हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पदमा (हजारीबाग). हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा में एक सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय महथा को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल शिक्षक को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बताया गया है कि उनके कमर में गोली लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे थे शिक्षक

बताया गया कि राज्य महथा सुबह करीब 8.30 बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के पास दाढ़ी बनाने गये थे. दाढ़ी बनाकर वह पैदल घर लौट रहे थे. इसी बीच बिना नंबर की बाइक पर हेलमेट लगाए एक व्यक्ति पीछे से आया और राज्य महथा पर गोली चला दी. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावर का पता लगाने की कोशिश में जुटी है. वहीं, फरार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी भी कर रही है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola