गुरुजनों के सम्मान में सजे सुर और नृत्य... दारू के स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
बिरसा मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस मनाते ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस में शामिल | Prabhat Khabar Network
दारू प्रखंड के ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
दारू. प्रखंड के ज्ञान गंगा मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक, कविता और भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में गुलदस्ता और उपहार भेंट किये.
आपके शहर में
कक्षा 10वीं के विद्यार्थी आलोक कुमार, प्रिंस गिरी, रोशनी कुमारी, शुभम साव, साक्षी कुमारी, शुभम कुमार, रोशन कुमार, पीयूष कुमार, प्रशांत राजक और अंशु रंजन तथा कक्षा 9वीं के सुहानी कुमारी, शिवानी कुमारी, आलोक तिवारी, बंटी और मिथिलेश कुमार ने नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं.
इसके अलावा प्रखंड के स्वामी विवेकानंद स्कूल झुमरा, आइएमएस मेमोरियल स्कूल दारू, सरस्वती हाई स्कूल, सनराइज स्कूल और इंडियन पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए