‘मेहनत से तय होती है सफलता की राह’... हजारीबाग में शिक्षक दिवस पर पूर्व छात्र BDO महादेव महतो सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल निदेशक ,बीडीओ | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के गुरु आईएएस एकेडमी में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। निदेशक राजेश गुरु ने बीडीओ महादेव कुमार महतो को सम्मानित कर छात्रों को सफलता के टिप्स दिए।

विज्ञापन

हजारीबाग. नवाबगंज स्थित गुरु आईएएस एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस और भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन होटल आकाशदीप में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के निदेशक राजेश गुरु ने पूर्ववर्ती छात्र और गोमिया के बीडीओ महादेव कुमार महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. निदेशक राजेश गुरु ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत से ही लक्ष्य हासिल होता है. विद्यार्थियों को नियमित रूप से लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलेगी.

बीडीओ महादेव कुमार महतो ने खोरठा विषय से संबंधित जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए कई टिप्स दिये. उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की बेहतर तैयारी और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर आलोक, विशाल कुमार, रोहित, सचिन, गजला, वर्षा, रानी, नैना, छोटी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola