डॉ राधाकृष्णन को नमन, शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान... वनांचल शिशु विद्या मंदिर में मना शिक्षक दिवस

Updated:
विज्ञापन

वनांचल शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थी पुष्प अर्पित करते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के वनांचल शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान कर प्रेरणा ली।

विज्ञापन

हजारीबाग. वनांचल शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार सिंह ने डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इसके बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

निदेशक अजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. प्रधानाचार्य राजीव रंजन सहाय ने सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, धार्मिक विचारक, विदेश नीति विशेषज्ञ और कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में डॉ राधाकृष्णन के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सदैव शिक्षकों और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola