दहेज प्रताड़ना मामले में यूपी पुलिस की गढ़वा में दबिश, दो आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार
आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाती पुलिस | Prabhat Khabar
दहेज प्रताड़ना मामले में फरार दो आरोपियों के घर यूपी पुलिस ने गढ़वा में इश्तेहार चस्पाया. पुलिस ने आरोपियों को जल्द आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.
श्री वंशीधर नगर(गढ़वा). दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की विंढमगंज थाना पुलिस ने गढ़वा में दबिश दी. नगर उंटारी महिला थाना पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पाया गया.
आपके शहर में
दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप
महिला थाना नगर उंटारी में दर्ज कांड संख्या 05/2025 में आशिफ आलम, कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है. मामले में कमल हसन, पिता स्व. नरूल हसन और नसीमा बीबी, पति कमल हसन, दोनों निवासी महुली, थाना विंढमगंज, जिला सोनभद्र के विरुद्ध न्यायालय नगर उंटारी ने इश्तेहार जारी किया है.
ये भी पढ़ें: पलामू में कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस में विवाद, मारपीट के बाद कुएं में गिरा युवक; मौत
डुगडुगी बजवाकर चस्पाया गया इश्तेहार
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी करीब डेढ़ वर्ष से फरार हैं. न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नगर उंटारी महिला थाना की पुलिस टीम के साथ विंढमगंज पुलिस उनके घर पहुंची. वहां डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चस्पाया गया. आसपास के लोगों को भी आरोपियों के फरार होने की जानकारी दी गयी.
आत्मसमर्पण करने का निर्देश
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शीघ्र न्यायालय नगर उंटारी या महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. कार्रवाई में पुअनि रुक्मिणी कुमारी, सअनि गीता कुमारी तथा विंढमगंज थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए