गढ़वा-भवनाथपुर में 9,789 लोगों ने मतदाता सूचि में नाम जोड़ने को किया आवेदन, 15 सितंबर तक मौका
एसआईआर की प्रतीकात्मक फोटो
गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत 9,789 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं. जानिए पूरी प्रक्रिया और अंतिम सूची की तारीख.
गढ़वा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत गढ़वा जिले में नये मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है. 6 सितंबर तक जिले की गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीट से कुल 9,789 फॉर्म-6 प्राप्त हुये हैं. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से 5,167 तथा भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 4,622 फॉर्म-6 प्राप्त हुये हैं.
आपके शहर में
5 सितंबर को गढ़वा में 321, भवनाथपुर में 298 आवेदन
आंकड़ों के अनुसार, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 321 फॉर्म-6 पांच सितंबर को प्राप्त हुए, जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में इस दिन 298 आवेदन मिले. वहीं गढ़वा विधानसभा में अब तक एक फॉर्म-7 और 21 फॉर्म-8 पांच सितंबर तक प्राप्त हुए हैं. भवनाथपुर में फॉर्म-7 के तहत कोई आवेदन नहीं आया है, जबकि फॉर्म-8 के 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं.
15 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दाखिल करने का मौका
एसआइआर के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित है. इस अवधि में प्राप्त दावे-आपत्तियों का निपटारा 14 अक्तूबर तक किया जायेगा. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार कार ने 9 वर्षीय बच्चे को कुचला, इलाज के दौरान मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए