अविलंब पूरा करें भवन निर्माण कार्य

Published at :02 Apr 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
अविलंब पूरा करें भवन निर्माण कार्य

कुंडहित : विकास भवन में शुक्रवार को पारा शिक्षकों की गुरुगोष्ठी बीइइओ नरेश दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बीइइओ श्री दास ने पारा शिक्षकों को नया एवं पुराना नामांकन रिपोर्ट समय पर जमा करने का निर्देश दिया. परीक्षा में सम्मिलित व असम्मिलित बच्चों की रिपोर्ट जमा करने को कहा. बीआरसी से वर्ग टू का […]

विज्ञापन
कुंडहित : विकास भवन में शुक्रवार को पारा शिक्षकों की गुरुगोष्ठी बीइइओ नरेश दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बीइइओ श्री दास ने पारा शिक्षकों को नया एवं पुराना नामांकन रिपोर्ट समय पर जमा करने का निर्देश दिया. परीक्षा में सम्मिलित व असम्मिलित बच्चों की रिपोर्ट जमा करने को कहा. बीआरसी से वर्ग टू का पुस्तक उठाव करने को कहा. 2014-15 का पोशाक वितरण का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने को कहा. शिक्षकों की उपस्थिति पंजी जनवरी से दिसंबर तक की रहेगी. बच्चों की उपस्थिति मार्च से अप्रैल तक रहेगी.
जिनके विद्यालय में शौचालय मद या भवन निर्माण मद की राशि खाता में है वे अविलंब निर्माण पूर्ण कर लें. समय पर निर्माण कार्य नहीं होने से सचिव के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर ओम प्रकाश गांधी, विकास कुमार गुप्ता व सचिव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola