40 युवाओं से लाखों की ठगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

टिकट बूकिंग की दुकान चलाता है आरोपित मुहम्मद नूर सभी युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिये थे एक-एक लाख रुपये दमदम हवाई अड्डे पर युवकों के दस्तावेज व टिकट को बताया गया फरजी इसके बाद सभी युवक मिहिजाम लौटे मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मुहम्मद नूर की हो रही […]
विज्ञापन
टिकट बूकिंग की दुकान चलाता है आरोपित मुहम्मद नूर
सभी युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिये थे एक-एक लाख रुपये
दमदम हवाई अड्डे पर युवकों के दस्तावेज व टिकट को बताया गया फरजी
इसके बाद सभी युवक मिहिजाम लौटे
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
मुहम्मद नूर की हो रही तलाश, प्राथमिकी दर्ज करने की चल रही तैयारी
मिहिजाम : बेरोजगारी से परेशान विदेश जाकर लाखों कमाने के चक्कर में फर्जीवाड़े का शिकार होकर करीब 40 युवक वापस मिहिजाम लौट आये हैं. यहां उनके साथ ठगी करने वाले कथित एजेंट मुहम्मद नूर के सहयोगी को भी युवकों ने उसी की दुकान में बंधक बनाये रखा है. मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है.
युवकों ने बताया है कि इंटरनेट की दुकान चलाने वाले मुहम्मद नूर ने ही उनके साथ ठगी की है. जो फरार बताया जा रहा है. नूर ने प्रत्येक युवक से एक-एक लाख रुपये करके लिये हैं. पुलिस मामले की पूरी तहकिकात कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में लगी है. देर रात तक मुहम्मद नूर की दुकान पर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
युवकों ने बताया कि उनके साथ हुए फरजीवाड़े का पता तब चला जब दमदम हवाई अड्डा पर उनके दस्तावेजों व टिकट को फरजी करार दे दिया गया. कुछ युवक तुफान एक्सप्रेस से व कुछ मिथिला एक्सप्रेस से वापस लौटे हैं. मुहम्मद नूर का मोबाइल स्वीच ऑफबताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




