झूठ की बुनियाद पर खड़ी है भाजपा सरकार : फुरकान

Published at :17 Feb 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
झूठ की बुनियाद पर खड़ी है भाजपा सरकार : फुरकान

जामताड़ा : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय पर ऐ प्रेस वर्ता कर कहा की झूठ की बुनियाद पर भाजपा सरकार टिकी है. इस बात का अब देश की जनता जान चुकी है. सत्ता मिलने पर भाजपा बौखला गयी है. मोदी अच्छे दिन तो नहीं ला पाये लेकिन अब […]

विज्ञापन

जामताड़ा : गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय पर ऐ प्रेस वर्ता कर कहा की झूठ की बुनियाद पर भाजपा सरकार टिकी है. इस बात का अब देश की जनता जान चुकी है. सत्ता मिलने पर भाजपा बौखला गयी है. मोदी अच्छे दिन तो नहीं ला पाये लेकिन अब मोदी का बुरा दिन आ रहा है.

हर जगह चुनाव होने वाला है. रिजल्ट बहुत सामने आ जायेगा. कुछ दिन पहले बिहार में चुनाव हुआ वहां भी लोगों ने भाजपा और आरएसएस को नकार दिया है. लेकिन इन लोगों को समझ ने नहीं आ रहा है. मोदी को ये पता नहीं है कि उसकी पैर की नीचे की जमीन खत्म हो चुकी है. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी हो नहीं है. जिस प्रकार आरएसएस कर रही है वो सही नहीं है. श्री अंसारी ने कहां की पूर्व से ही ग्रामी सभा के माध्यम से योजना का चयन किया जाता था. लेकिन भाजपा ने उसे योजना बनाओ अभियान का नाम दे कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है. ग्रामीणों को अधिकार तो दिया नहीं और कहती है कि योजना बनाओ.

परीक्षा रद्द की नोटिस देख हुए संतुष्ट
रानीश्वर . मंगलवार से शुरू होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा राज्य में नक्सली बंदी के कारण रद्द कर दी गयी है़ इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से जैक के सचिव द्वारा घोषणा कर दी गयी है. सुबह अखबार पढ़ने के बावजूद मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थी अखबारों में प्रकाशित खबर से संतुष्ट नहीं हो पाये़
इसके बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, यहां छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र की दीवार पर केंद्राधीक्षक द्वारा परीक्षा रद्द करने से संबधित सूचना पढ़ने के बाद ही संतुष्ट हो पाये़ सूचना पट्ट पर सूचना पढ़ने के बाद सभी वापस अपने घर लौट गये़ मयुराक्षी इंटर काॅलेज के प्राचार्य ब्रजभूषण साहा ने बताया कि 16 फरवरी की परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही काॅलेज के सूचना पट्ट पर नोटिस चिपका दिया गया है़ परीक्षा रद्द होने की सूचना पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ लग गयी थी़ रानीश्वर में मयुराक्षी इंटर व डिग्री काॅलेज में मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है़
सीनियर सिटिजंस एसोसिएशन ने की शिकायत : दुमका. वनांचल बैंक की हरिपुर शाखा में दौलतपुर के एक वृद्ध पेंशनधारी इंसपेक्टर मांझी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार के मामले में सीनियर सिटीजंस एसोसियेशन के वरीय सदस्य हरेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, सीएम के जन शिकायत कोषांग, राजभवन, प्रमंडलीय आयुक्त तथा बैंक के चेयरमैन को पत्र भेजा है तथा शिकायत की है. प्रमंडलीय अध्यक्ष परमेश्वर झा ने भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola