विशाल निशान यात्रा निकली

Published at :13 Feb 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
विशाल निशान यात्रा निकली

जामताड़ा : श्याम महोत्सव के दौरान शुक्रवार को जामताड़ा में विशाल निशान यात्रा निकाली गयी. पूरा शहर श्याम के भक्ति में झूमता रहा. श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शुक्रवार को जामताड़ा शहर में निकाली गयी. इस दौरान पूरा शहर श्याम भक्ति के रंग से सराबोर हो गया. जामताडा स्थित दुमका रोड शिव मंदिर से […]

विज्ञापन
जामताड़ा : श्याम महोत्सव के दौरान शुक्रवार को जामताड़ा में विशाल निशान यात्रा निकाली गयी. पूरा शहर श्याम के भक्ति में झूमता रहा. श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शुक्रवार को जामताड़ा शहर में निकाली गयी. इस दौरान पूरा शहर श्याम भक्ति के रंग से सराबोर हो गया.
जामताडा स्थित दुमका रोड शिव मंदिर से निशान शोभा यात्रा निकली. जो विभिन मार्ग से गुजरते हुए वापस श्याम मंदिर पहुंची. आकर्षक परिधानों में श्याम भक्त बडे बडे निशान हाथ में लेकर चल रहे थे. श्याम मंदिर पहुंचने के बाद बाबा के चरणों में भक्तों ने निशान अर्पित किया.
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गगनभेदी नारों के बीच भक्तों ने ढोल मंजीरा के साथ पूरी यात्रा में भजन कीर्तन करते रहे. इसमें शामिल रथ को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. जिस पर श्याम बाबा की सीस लगी थी.शोभा यात्रा में देवी देवताओं को भी प्रदर्शित किया गया था. निशान शोभा यात्रा में महिला और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी खाटु श्याम की भक्ति में झूमते गाते नजर आये.
श्याम की भक्ति में सराबोर हुए लोग
भक्ति भाव से निकली निशान यात्रा में भक्तों का उत्साह स्थानीय लोगों व राहगीरों को आकर्षीत कर रहा था. घोरा की अगवई में निशान के लिये भक्त गण नये-नये परिधानों में निकले थे.
यात्रा में शामिल हर वर्ग के श्रद्धालुओं की मौजूदगी आयोजन को चार चांद लगा रहा था. ढोल बाजे के साथ रथ यात्रा जिस मार्ग से गुजर रही थी उस मार्ग यात्रा देखने तथा भगवान का दर्शन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा. जिस मार्ग से निशान यात्रा निकल रही थी उस मार्ग पर शहर के लोगों द्वारा फूल बिछाने का भी काम किया गया. साथ ही लोगों ने अपने घर के ऊपर से निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर रहे थे.
जगह-जगह पर श्रद्धालुओं को पानी पीने की भी व्यवस्था लोगों द्वारा किया गया था. कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से आये श्याम भक्तों के हाजरी लगाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा. शीश के दानी देर रात तक अपने भक्तों को दर्शन देते रहे. गायकों ने श्याम बाबा का गुणगान करते हुये भक्तों को झूमने को विवश कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola