तिलका मांझी की जयंती पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Feb 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर मुर्गाटोना फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोरचा ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. मौके पर मुख्य अतिथि नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आज भी हमें तिलका मांझी जैसे योद्धा की जरूरत है. जिससे हमारी सभ्यता को ललकारने वाले का मुंह तोड़ जवाब दिया जा […]
विज्ञापन
मिहिजाम : तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर मुर्गाटोना फुटबॉल मैदान में झारखंड मुक्ति मोरचा ने खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. मौके पर मुख्य अतिथि नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आज भी हमें तिलका मांझी जैसे योद्धा की जरूरत है. जिससे हमारी सभ्यता को ललकारने वाले का मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके. उन्होंने खेल मैदान को विकसित करने की बात कही.
सांसद प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि तिलका मांझी ने अंगरेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर आंदोलन की शुरुआत की थी. जेएमएम भी ऐसे सपूतों के आदर्श पर चलने का संकल्प लेता है.
उन्होंने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि काम हमारे कार्यकाल में हुआ, लेकिन रोज ये कंबल बांट कर, ट्रांसफॉर्मर उदघाटन कर अपनी वाहवाही लूट रहे हैं. कांग्रेस छोड़ पार्टी में आयीं जिप सदस्य अनीता टुडू व अन्य का जिक्र करते हुए कहा कि अभी और भी लोग झामुमो में आयेंगे.
खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, सुई धागा दौड़, हांडी फोड़, बालिका म्यूजिकल चेयर सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सिउलीबाड़ी पंचायत के मुर्गाटोना, केलाही पंचायत के महाटांड़ सहित कई ग्रामीण इलाके के बच्चों लोगों ने भाग लिया. अवसर पर लोक संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेले का भी आयोजन किया गया.
इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष रीता महतो, अशोक मंडल मदन मरांडी, चंचल राय, साकेश सिंह, माखोनी हेंब्रम, नलीन ठाकुर, निर्मल किस्कू, जैनुअल अली, गोलू मंडल, अविलाश मरांडी, फकीर भंडारी, अमर बाउरी, सहदेव सोरेन, नरेश सोरेन, ननकू हेंब्रम, सुखदेव मुर्मू, रवींद्र पांडे, मिहिर मंडल, मान सोरेन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




