योजना चयन में पारदर्शिता बरतने का बीडीओ ने दिया निर्देश

कुंडहित : विकास भवन में बीडीओ अरविंद ओझा ने योजना बनाओ दल के साथ बैठक की. बीडीओ ने दल को योजना बनाने का फॉर्मेट भरने, मानचित्र बनाने तथा बजट के अनुसार योजनाओं का चयन का निर्देश दिया. कहा कि सामुदायिक योजनाओं को छोड़कर व्यक्तिगत योजना के चयन में पारदर्शिता बरतें. अभिवंचित वर्ग के जरूरी योजनाओं […]
कुंडहित : विकास भवन में बीडीओ अरविंद ओझा ने योजना बनाओ दल के साथ बैठक की. बीडीओ ने दल को योजना बनाने का फॉर्मेट भरने, मानचित्र बनाने तथा बजट के अनुसार योजनाओं का चयन का निर्देश दिया. कहा कि सामुदायिक योजनाओं को छोड़कर व्यक्तिगत योजना के चयन में पारदर्शिता बरतें.
अभिवंचित वर्ग के जरूरी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें. योजनाओं का चयन बजट के अनुसार ही करने का निर्देश बीडीओ ने दिया. इस पर दल ने गांवों में योजनाओं के चयन में हो रही परेशानी से बीडीओ को अवगत कराया. दल ने कहा कि ग्रामीणों को समझाने के बाद भी योजनाओं के चयन में बजट को फेल कर देते हैं. इस पर बीडीओ श्री ओझा ने कहा कि सर्वे कर जरूरी योजनाओं को ही लिया जाय अन्यथा कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




