दस वर्ष का फरारी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : दस वर्षों से फरार वारंटी शिबू मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया है. गिरफ्तार शिबू मुर्मू बिंदापाथर थाना क्षेत्र के अस्तकुंडा का निवासी है. वह चोरी के मामले का आरोपित है और दस वर्षों से फरार था. पत्नी को प्रताड़ित करने वाले की जमानत […]
विज्ञापन
जामताड़ा कोर्ट : दस वर्षों से फरार वारंटी शिबू मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को सीजेएम के न्यायालय में पेश किया है. गिरफ्तार शिबू मुर्मू बिंदापाथर थाना क्षेत्र के अस्तकुंडा का निवासी है. वह चोरी के मामले का आरोपित है और दस वर्षों से फरार था.
पत्नी को प्रताड़ित करने वाले की जमानत खारिज
जामताड़ा कोर्ट . दहेज के लिये पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति राजेश पासवान छाताडंगाल मिहिजाम निवासी के जमानत की अरजी सुनवाई के बाद प्रधान जिला जज मनोरंजन कवि ने खारिज कर दिया. मीना देवी ने अपने पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. अभियुक्त कई सप्ताह से जेल में है. एक अन्य सामाचार के अनुसार मारपीट के नामजद अभियुक्त के अग्रिम जमानत की अरजी सुनवाई के बाद खारिज कर दिया. सोना देवी और अजय यादव के अग्रिम जमानत की अरजी खारिज किये जाने की जानकारी पीपी सुभाष मुर्मू ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




