नपं के शिलापट्टों पर नहीं रहती योजनाओं की पूरी जानकारी

Published at :11 Feb 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
नपं के शिलापट्टों पर नहीं रहती योजनाओं की पूरी जानकारी

जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के कामकाज में पारदर्शिता का अभाव देखा जा रहा है. यहां से संचालित योजनाओं की सही सही जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही है. यही कारण है कि योजना स्थल पर लगाये गये शिलापट्टों में पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है. यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल […]

विज्ञापन

जामताड़ा : नगर पंचायत जामताड़ा के कामकाज में पारदर्शिता का अभाव देखा जा रहा है. यहां से संचालित योजनाओं की सही सही जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही है. यही कारण है कि योजना स्थल पर लगाये गये शिलापट्टों में पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है. यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चल रहा है. लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं गया.

यह कैसे और किस परिस्थिति में हुआ यह समझ से परे है. जब वरीय पदाधिकारियों से इस मसले पर बात की गयी तो कहा गया यह गंभीर मामला है, सुधार करवाया जायेगा. नियम के अनुसार योजना स्थल पर जिस शिलापट को लगाया जाता है उसमें योजना नाम, योजना की प्राक्कलित राशि, मजदूरी का दर साफ साफ लिखा होना चाहिए. लेकिन इन शिलापटों पर ऐसा कुछ नहीं है. ऐसे शहर में कई शिलापट हैं जो आधे-अधूरे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola