मोहनपुर में बनेगा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र

Published at :09 Feb 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
मोहनपुर में बनेगा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र

जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर में मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. यह बातें दुमका आरडीडी डाॅ उमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मोहनपुर में आधुनिक सुविधा से लैस मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. इसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. केंद्र में आधुनिक सामान व जांच की […]

विज्ञापन

जामताड़ा : नारायणपुर प्रखंड के मोहनपुर में मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. यह बातें दुमका आरडीडी डाॅ उमेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मोहनपुर में आधुनिक सुविधा से लैस मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा. इसके लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. केंद्र में आधुनिक सामान व जांच की भी व्यवस्था की जायेगी.

केंद्र में प्रसव कराने की भी व्यवस्था की जायेगी. श्री कुमार ने कहा कि आज नारायणपुर प्रखंड के लोग काफी दूरी तय कर जामताड़ा सदर अस्पताल इलाज के लिए आना पड़ता है. इसमें उन्हें काफी परेशानी होती है. मोहनपुर में मॉडल स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से इन लोगों की परेशानी कम हो जायेगी. उन्होंने सीएस डॉ बीके साहा को 10 फरवरी से चालू होने वाली कृमि दिवस की सफल बनाने का निर्देश दिया. कहा सभी स्कूल में कृमि की दवा भेजना सुनिशिचत करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola