जेडीपी संताल परगना प्रमंडल कमेटी का गठन

Published at :08 Feb 2016 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
जेडीपी संताल परगना प्रमंडल कमेटी का गठन

जामताड़ा : जिले में जेडीपी (झारखंड दिशोम पार्टी) संताल परगना प्रमंडस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जेडीपी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जेडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू पूर्व सांसद शामिल हुये. बैठक में संताल परगना के छह जिलों के अलावे गिरिडीह जिले से भी कुछ कार्यकर्ता शामिल […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिले में जेडीपी (झारखंड दिशोम पार्टी) संताल परगना प्रमंडस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक जेडीपी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जेडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू पूर्व सांसद शामिल हुये. बैठक में संताल परगना के छह जिलों के अलावे गिरिडीह जिले से भी कुछ कार्यकर्ता शामिल हुये. बैठक में मूल रूप से तय हुआ कि झारखंड में डोमिसाइल नीति लागू करने के लिये रघुवर सरकार पर जोरदार दबाव बनाया जाये.

जेडीपी द्वारा प्रस्तावित ठोस नियोजन नीति अविलंब सभी लंबित सरकारी नौकरियों को प्रखंडवार कोटा बनाकर केवल प्रखंड के आवेदकों से भरा जाये और आवेदकों की संपुष्टि ग्राम सभा से की जाये को जन आंदोलन कर लागू कराया जाये. बैठक में तय हुआ कि दुमका टाउन हाॅल में रविवार 13 मार्च 2016 को संताल परगना प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाये. जिसमे प्रत्येक जिले से 200 कार्यकर्ता शामिल हो.

13 मार्च को सम्मेलन में झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी को आमंत्रित किया जाये. जेडीपी और झाविमो का गंठबंधन डोमिसाइल और विस्थापन पलायन के मुद्दों पर है.

जेडीपी संताल परगना प्रमंडल कमेटी में अध्यक्ष आनंद मुर्मू गोड्डा जिला, उपाध्यक्ष द्वय कामेश्वर हांसदा पाकुड़, थॉमस सोरेन गोड्डा, महामंत्री द्वय मानुएल हांसदा दुमका, सिकंदर टुडू जामताड़ा बनाये गये. जिलाध्यक्ष दुमका बारियाड हेंब्रम, पाकुड़ गानियल हेंब्रम, गोड्डा मानसिंह सोरेन, जामताड़ा नाजीर सोरेन को नियुक्त किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola