दहेज पर रोक लगाने का संकल्प

Published at :08 Feb 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज पर रोक लगाने का संकल्प

विद्यासागर : सीताकाटा पंचायत भवन में रविवार को संथाल परगना उत्थान मंच की बैठक महेंद्र मंडल समाज सेवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसका उदघाटन पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन, प्रमुख नीलम देवी, उत्थान मंच के सह संयोजिका एवं सीतामुनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा, मां शरदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित […]

विज्ञापन

विद्यासागर : सीताकाटा पंचायत भवन में रविवार को संथाल परगना उत्थान मंच की बैठक महेंद्र मंडल समाज सेवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसका उदघाटन पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन, प्रमुख नीलम देवी, उत्थान मंच के सह संयोजिका एवं सीतामुनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा, मां शरदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का सभापति आलोक कुमार राय थे और संचालन रामदेव मंडल ने किया.

इस उत्थान मंच के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त और शराब का सेवन, दहेज लेना एवं देना बंद करने अाह्वान किया. वहीं गणेश भंडारी ने कहा कि इस उत्थान मंच के बीच दहेज लेना और देना बंद कराना होगा. शराब और भ्रष्टाचार को भी बंद कराना होगा. शराब का सेवन कर कितने परिवार बिखर रहा है.

वहीं सभी सदस्य चेतलाल, हरिजी, केशव, मीना देवी, निशापति हेंब्रम, मकसूद, सुशीला मरांडी, मो जमाल, राज राय, कार्तिक रजक, आलोक कुमार राय, हेमलाल रजवार आदि ने बारी-बारी से अपने वक्तव्य को कार्यक्रम के बीच रखा. नीलम देवी ने कहा कि हम सभी की पहल पर इन समस्याओं पर रोक लगेगी. पूर्व जिप अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा कि हमलोगों को मिलकर अच्छा कार्य करने का प्रण लेना होगा और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola