कन्यादान योजना के लिए 26 जोड़ियां चयनित

कुंडहित : विकास भवन में प्रमुख रबोनी मुर्मू की अध्यक्षता में कन्यादान योजना चयन समिति की बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अरविंद ओझा मौजूद थे. जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 24 जोड़ियों तथा अनुसूचित जाति में दो जोड़ियों का चयन किया गया. अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 नये आवेदन […]
कुंडहित : विकास भवन में प्रमुख रबोनी मुर्मू की अध्यक्षता में कन्यादान योजना चयन समिति की बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ अरविंद ओझा मौजूद थे. जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 24 जोड़ियों तथा अनुसूचित जाति में दो जोड़ियों का चयन किया गया. अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 नये आवेदन तथा पिछले बार 18 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए थे. वहीं एससी में दो ही आवेदन मिले.
इस वित्तीय वर्ष में अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 33 जोड़ियों को कन्यादान योजना का लाभ देना है. वहीं एससी दो जोड़ियों को लाभ मिलना है. मौके पर प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ सिद्धेश्वर बास्की, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मनिता मुर्मू, अनिता दास, कुंडहित मुखिया बिमला हांसदा, बाल विकास विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




