हर माह तीसरे शनिवार को लगेगा पेंशन व बैंक दरबार

जामताड़ा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने बताया कि महीने के प्रत्येक तीसरे शनिवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों में पेंशन दरबार लगाया जायेगा. हर जगह से शिकायत मिल रही है कि बैंक में काम लटका हुआ है. विभिन्न शिकायतों से पता चल रहा है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ […]
जामताड़ा : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने बताया कि महीने के प्रत्येक तीसरे शनिवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों में पेंशन दरबार लगाया जायेगा. हर जगह से शिकायत मिल रही है कि बैंक में काम लटका हुआ है. विभिन्न शिकायतों से पता चल रहा है कि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परेशानियों को देखते हुए बैंक दरबार लगाया जायेगा. कहा : रिटायरमेंट के बाद लोगों का सहारा पेंशन होता है.
लेकिन पेंशनधारी को भटकना पड़ता है. इन समस्या को देखते हुये महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 10 बजे पेंशन दरबार और 11 बजे से 12 बजे तक बैंक दरबार लगाया जायेगा. जिसके नोडल पदाधिकारी एसी विधानचंद्र चौधरी होंगे. डीसी भी मौजूद रहेंगे. बताया : समाजिक सुरक्षा के तहत कई लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है. अब 18 से 20 फरवरी तक पेंशन दिवस मनाया जायेगा. पेंशन दिवस सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जायेगा
डीसी ने कहा : समाजिक सुरक्षा के तहत जिला में 40 हजार लोगों को पेंशन दिया जा रहा है. सभी लोगों का जांच करवाया जायेगा. जिन लोगों को पेंशन दिया जा रहा है वो सही है या नहीं. क्या फेक पेंशन भी दिया जा रहा है. इन सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी. उपायुक्त श्री अग्रहरी ने बताया कि इंदिरा गांधी पेंशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों का वार्षिक आय 7995 रुपया होना चाहिए,
वहीं शहरी क्षेत्र में रहने वाले का वार्षिक आय 9974 रुपया, 60 से 79 वर्ष को 600 रुपया एवं 80 वर्ष को 700 रुपया प्रति माह पेंशन दिया जायेगा. वहीं श्री अग्रहरी ने बताया राज्य समाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की वार्षिक आय 10,500 और शहर क्षेत्र में 12,500 रुपया होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




