एएनएम, जीएनएम की हड़ताल 20वें दिन भी जारी

जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंधकर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल 20वें दिन भी जारी रहा. जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने बताया कि उपायुक्त को सरकार के उदासीन एवं दमनात्मक कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें पांच फरवरी से रांची सचिवालय एवं आठ फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी बात […]
जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंधकर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल 20वें दिन भी जारी रहा. जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने बताया कि उपायुक्त को सरकार के उदासीन एवं दमनात्मक कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें पांच फरवरी से रांची सचिवालय एवं आठ फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी बात कही. कहा उसके बाद भी यदि सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
चार फरवरी की संध्या में जिले एवं प्रखंडों के सभी अनुबंधकर्मी रांची के लिए रवाना होंगे. मौके पर सचिव मनीषा सिंह, रिंकु सिन्हा, बबीता साहा, बंसती कुमारी, जयमाला कुमारी, गीता हेम्ब्रम, वासुमति रंंजु, आशालता तिर्की, प्रभा कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




