अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

Published at :04 Feb 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

जामताड़ा : एडिशनल पब्लिक प्रोसक्यूटर व एपीपी के पद पर नियुक्ति की मांग को ले अधिवक्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला और न्यायालय में कार्य से अपने को अलग रखा. मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास भेजने का आग्रह किया गया. मांग पत्र उपायुक्त के कार्यालय में अधिवक्तओं का एक शिष्टमंडल […]

विज्ञापन

जामताड़ा : एडिशनल पब्लिक प्रोसक्यूटर व एपीपी के पद पर नियुक्ति की मांग को ले अधिवक्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाला और न्यायालय में कार्य से अपने को अलग रखा. मांग पत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास भेजने का आग्रह किया गया. मांग पत्र उपायुक्त के कार्यालय में अधिवक्तओं का एक शिष्टमंडल मिलकर बार के अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी सचिव, अनिल कुमार महतो उपाध्यक्ष, मोहन लाल वर्मण, रामकृष्ण मिश्रा, मिहिर कुमार दूबे, सुरेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विशेश्वर महतो आदि थे.

अधिवक्ताओं ने उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी को ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष गणेश चंद्र चौधरी ने कहा : पहले बार के सदस्यों के बीच से पीपी, एडिशनल पीपी के पद पर नियुक्ति सरकार द्वारा की जाती थी. जिसे कई वर्षों से बंद कर दिया गया. सीपीसी 1973 की धारा 24 तीन, चार एवं पांच के तहत नियुक्ति का प्रावधान है और सात वर्ष तक जो अधिवक्ता प्रेक्टिस कर चुके हैं. उन्हें नियुक्त करना है.

बार के सचिव अनिल कुमार महतो ने कहा : बार से पीपी और एडिशनल पीपी के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया हटा देना उचित कार्य नहीं है. पचास प्रतिशत बार के सदस्य की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
अधिवक्ता लक्ष्मी दूबे ने कहा कि बार से नियुक्त होने वाले पीपी और एडिशनल पीपी, एपीपी की प्रक्रिया पुन: सरकार को करनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola