डायन प्रताड़ना मामलों में आयी कमी

जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि डायन प्रताड़ना मामले में काफी कमी आयी है. वर्ष 2015 जुलाई माह में पूरे जिला से कुल 24 मामला दर्ज किये गये थे. उन्होंने विभिन्न संस्थानों से अपील भी किया कि वे क्षेत्र में जागरूकता फैलायें. ताकि लोग इस अंधविश्वास […]
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि डायन प्रताड़ना मामले में काफी कमी आयी है. वर्ष 2015 जुलाई माह में पूरे जिला से कुल 24 मामला दर्ज किये गये थे. उन्होंने विभिन्न संस्थानों से अपील भी किया कि वे क्षेत्र में जागरूकता फैलायें. ताकि लोग इस अंधविश्वास में न आये.
उन्होंने नव जीवन इंटरनेशल ट्रस्ट को बधाई दी कि इस संस्था ने क्षेत्र के लोगों में जागरूकता फैलायी. जिसका परिणाम है कि अगस्त से अब तक डायन मामला में मात्र 09 मामले ही दर्ज हुए हैं. जो इस पूरे जिले के लिये बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष बबीता झा को धन्यवाद दिया. कहा श्रीमति झा ने बिना किसी सरकारी सहायता के जगह-जगह नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया है. उन्होंने बबीता झा को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. मौके पर शरदा देवी, गीता देवी और निर्मला देवी को भी पुलिस अधीक्षक ने बुके दे कर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




