10 हजार घूस लेते जामताड़ा के सिविल सर्जन गिरफ्तार

Published at :03 Feb 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार घूस लेते जामताड़ा के सिविल सर्जन गिरफ्तार

रांची/जामताड़ा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जामताड़ा के सिविल सर्जन महाबीर प्रसाद गोपालिका को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के एसपी द्वारा जारी प्रेस बयान के मुताबिक जामताड़ा के करमाटांड़ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार ने आवेदन देकर कहा था कि वेतन जारी करने के लिए सिविल सर्जन […]

विज्ञापन

रांची/जामताड़ा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जामताड़ा के सिविल सर्जन महाबीर प्रसाद गोपालिका को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के एसपी द्वारा जारी प्रेस बयान के मुताबिक जामताड़ा के करमाटांड़ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार ने आवेदन देकर कहा था कि वेतन जारी करने के लिए सिविल सर्जन के द्वारा 30 हजार रुपया घूस की मांग की जा रही है. एसीबी ने प्रारंभिक जांच में आरोप को सही पाया.

इसके बाद एक टीम मंगलवार जामताड़ा भेजी गयी. डॉ राजदेव कुमार ने जैसे ही घूस के 10 हजार रुपये दिये, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी टीम ने सीएस को जामताड़ा सर्किट हाउस के पर्वत बिहार विश्रामालय से 09:30 बजे गिरफ्तार किया है. सीएस ने करमाटांड़ प्रखंड के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार से वेतन भुगतान के एवज में तीन हजार रुपये की मांग की थी. मंगलवार को 10 हजार रुपये देने की बात थी. डॉ राजदेव का अगस्त 2015 से वेतन का भुगतान लंबित था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola