10 हजार घूस लेते जामताड़ा के सिविल सर्जन गिरफ्तार

रांची/जामताड़ा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जामताड़ा के सिविल सर्जन महाबीर प्रसाद गोपालिका को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के एसपी द्वारा जारी प्रेस बयान के मुताबिक जामताड़ा के करमाटांड़ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार ने आवेदन देकर कहा था कि वेतन जारी करने के लिए सिविल सर्जन […]
रांची/जामताड़ा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जामताड़ा के सिविल सर्जन महाबीर प्रसाद गोपालिका को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी के एसपी द्वारा जारी प्रेस बयान के मुताबिक जामताड़ा के करमाटांड़ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजदेव कुमार ने आवेदन देकर कहा था कि वेतन जारी करने के लिए सिविल सर्जन के द्वारा 30 हजार रुपया घूस की मांग की जा रही है. एसीबी ने प्रारंभिक जांच में आरोप को सही पाया.
इसके बाद एक टीम मंगलवार जामताड़ा भेजी गयी. डॉ राजदेव कुमार ने जैसे ही घूस के 10 हजार रुपये दिये, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




