आक्रोश . रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले में राहुल की बयानबाजी से अभाविप में रोष

जामताड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा इकाई द्वारा मंगलवार को इंदिरा चौक पर जातिवाद की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद छात्र आत्महत्या मामले में राहुल गांधी पर निजी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में […]
जामताड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा इकाई द्वारा मंगलवार को इंदिरा चौक पर जातिवाद की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद छात्र आत्महत्या मामले में राहुल गांधी पर निजी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके विरोध में जमकर नारे बाजी की. इस मौके पर परिषद के जिला मंत्री दीनबंधु राउत ने कहा कि राहुल गांधी कॉलेज में जाकर राजनीति करना बंद करें.
छात्र आत्महत्या मामले में राहुल गांधी निजी राजनीति कर रहे हैं. वह जानबूझ कर इस मामले को उछाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए. छात्रों का कोई जात-पात नहीं होता, छात्र केवल छात्र होते हैं. छात्रों के साथ कोई भी राजनीति करे उसको अभाविप कभी बरदाश्त नहीं करेगी. मौके पर नगर सह मंत्री सुधीर ठाकुर, अनिल साव, शक्ति महतो, रोहित रंजन, सूरज साव, आकाश साव, अजय पांडे, राजा राउत, राजेश दास, विभूति कुमार, राजेश सिंह, सौरभ नाग, बिंदु शर्मा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




