संतमत सत्संग का सातवां वार्षिक अधिवेशन पांच व छह फरवरी को

जामताड़ा : जामताड़ा जिला संतमत सत्संग का सातवां वार्षिक अधिवेशन स्थानीय गांधी मैदान में पांच एवं छह फरवरी को आयोजित करने के लिए मंगलवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिमल कुमार वैद्य ने की. बैठक में वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया एवं सदस्यों को जिम्मेवारी भी सौंपी गयी. जिलाध्यक्ष […]
जामताड़ा : जामताड़ा जिला संतमत सत्संग का सातवां वार्षिक अधिवेशन स्थानीय गांधी मैदान में पांच एवं छह फरवरी को आयोजित करने के लिए मंगलवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिमल कुमार वैद्य ने की. बैठक में वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया एवं सदस्यों को जिम्मेवारी भी सौंपी गयी.
जिलाध्यक्ष श्री वैद्य ने कहा कि अधिवेशन में संतमत सत्संग के वर्तमान आचार्य पूज्यवाद महार्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, वरिष्ठ साधु महात्मा तथा विद्वान प्रवचन करेंगे. मौके पर कोषाध्यक्ष मदन पोद्दार, जगदीश प्रसाद साव, डॉ गिरजा शंकर, दिनेश्वर मंडल, बालरिष्ठ पोद्दार, अनूप पोद्दार, वकील मंडल, मदन पोद्दार, सीता राम वर्णवाल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




