एमएसडीपी के पैसे से नहीं होगी कब्रिस्तान की घेराबंदी : मनीष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सदस्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी नारायणपुर प्रखंड के लिये 25 करोड़ रुपये की लागत से प्राक्कलन तैयार कर स्टेट को भेजा जामताड़ा : प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने परिसदन में बताया कि नारायणपुर प्रखंड के लिये 25 करोड़ रुपये […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सदस्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जानकारी
नारायणपुर प्रखंड के लिये 25 करोड़ रुपये की लागत से प्राक्कलन तैयार कर स्टेट को भेजा
जामताड़ा : प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के राज्यस्तरीय सदस्य मनीष कुमार अग्रवाल ने परिसदन में बताया कि नारायणपुर प्रखंड के लिये 25 करोड़ रुपये की लागत से प्राक्कलन तैयार कर स्टेट को भेजा जा रहा है. मालूम हो कि स्टेट स्तर पर मुख्य सचिव मइनॉरिटी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के पदेन अध्यक्ष होते हैं.
जिसमें तीन सांसद राज्य स्तर पर सदस्य हैं. जिसमें रांची से बीजेपी के सांसद रामटहल चौधरी, राजमहल से जेएमएम सांसद विजय हांसदा, राज्य सभा झारखंड कोटे से सांसद एमजे अकबर हैं. इसी तरह मनीष अग्रवाल भी उक्त कमेटी के सदस्य हैं. उन्होंने बताया कि जिस प्रखंड की आबादी 25 प्रतिशत है. उसे एमएसडीपी के तहत लाभ दिया जायेगा.
वहीं अगर किसी भी जिले के कोई भी पंचायतों की आबादी 50 प्रतिशत है तो उक्त प्रखंड को भी एमएसडीपी के तहत लाभांवित किया जायेगा. अल्पसंख्यक सेक्टर विकास कार्यक्रम की राशि से कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होगी. वहीं करमाटांड़ प्रखंड को भी उक्त योजना के तहत लाभांवित किया जायेगा.
उक्त प्रखंड में भी मुस्लिम अल्पसंख्यकों की आबादी लगभग 25 प्रतिशत हो गयी है. अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा एवं उक्त सदस्य के साथ आये एनजीओ कर्मी विनय पांडे एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर भी उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




