योजना बनाने को ले ग्रामीणों संग की बैठक

Published at :03 Feb 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाने को ले ग्रामीणों संग की बैठक

नाला : जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान एवं बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने दलाबड़ पंचायत के आमलाजोड़ा गांव में जाकर प्रस्तावित योजनाओं के सत्यापन की जांच की. गांव के कीर्तन मंडप में ग्रामीणों एवं पंचायत प्लानिंग दलों के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रस्तावित योजनाओं के प्राथमिकता व अनुमोदन, प्लानिंग की गुणवत्ता का […]

विज्ञापन

नाला : जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान एवं बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने दलाबड़ पंचायत के आमलाजोड़ा गांव में जाकर प्रस्तावित योजनाओं के सत्यापन की जांच की. गांव के कीर्तन मंडप में ग्रामीणों एवं पंचायत प्लानिंग दलों के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान प्रस्तावित योजनाओं के प्राथमिकता व अनुमोदन, प्लानिंग की गुणवत्ता का आकलन तथा चेकलिस्ट के आधार पर ग्रामीणों के साथ सामूहिक चर्चा की.

वंचित परिवारों की आजीविका सहित अन्य बिंदुओं व प्रपत्रों की समस्या भी सुनी तथा समस्याओं को चिह्नित कर आधार पर दस्तावेजीकरण करने की बात कही. बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ करते हुए योजना अनुमोदन तथा पूर्ण अनुपयोगी लंबित योजना को ग्रामसभा के माध्यम से बंद करने की बात कही. मौके पर रामकिशोर सिंह, उपमुखिया गोरांग प्रसाद घोष, वार्ड सदस्य सपन मंडल, कार्तिक मंडल, बकुल मंडल, मानिक मंडल, कन्हाई मंडल, बापन गोरांय, उत्तम मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola