धमकी से नहीं डरेंगे: रेखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

चार फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम, वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ चार सूत्री मांगों को लेकर 29वें दिन भी हड़ताल पर रही. संघ के जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि यदि चार फरवरी तक सरकार वार्ता कर मांग को स्वीकार नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन […]
विज्ञापन
चार फरवरी तक का दिया अल्टीमेटम, वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी
जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ चार सूत्री मांगों को लेकर 29वें दिन भी हड़ताल पर रही. संघ के जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि यदि चार फरवरी तक सरकार वार्ता कर मांग को स्वीकार नहीं करेगी तो उग्र आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक धमकी से अनुबंध कर्मी डरने वाले नहीं है. आज नारी सशक्तिकरण के युग में सरकार महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्रताड़ित कर ठगने का काम कर रही है.
इस दौरान मंगलवार को सीएस कार्यालय के समक्ष स्वास्थ्य मंत्री के दिमाग में पोलियो की खुराक एवं मुख्यमंत्री को सोचने की शक्ति बढ़ाने के लिये एक लाख एमएम का पेंटावैलेंट की सूई देकर अनुबंध कर्मियों ने विरोध जाहिर की. मौके पर मनीषा सिंह, रिंकू सिन्हा, प्रभा कुमारी, सुनिता कुमारी, बबीता साह, बानेश्वरी दत्ता, बासुमती, बिजली नाग, सुचिता तिग्गा, श्रेया कुजूर, बसंती, आशालता टिर्की, उषारानी, राखी, अनिता रविदास, प्रतिभा मंडल, बंदना जयमाला आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




