थाली पीट निकाले विरोध के स्वर

Published at :02 Feb 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
थाली पीट निकाले विरोध के स्वर

जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के राज्य व्यापी बेमियादी हड़ताल का 18 दिन सोमवार को पूरा हो गया. लेकिन अठारवां दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अलग रही. महिला कर्मचारियों ने थाली पीट कर सरकार की कार्यशैली का विरोध किया. मौके पर भी प्रखंडों से अनुबंध कर्मचारी जुटे थे. इसका […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के राज्य व्यापी बेमियादी हड़ताल का 18 दिन सोमवार को पूरा हो गया. लेकिन अठारवां दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अलग रही. महिला कर्मचारियों ने थाली पीट कर सरकार की कार्यशैली का विरोध किया.

मौके पर भी प्रखंडों से अनुबंध कर्मचारी जुटे थे. इसका नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी कर रहीं थीं. उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध कर्मचारियों के बदौलत सरकार ढोल पीटकर बताती है. लेकिन आज स्वास्थ्य विभाग का ग्राफ नीचे चला गया है. संघ की मांग जायज है. सोमवार को थाली पीटो प्रदर्शन कर स्पष्ट रूप से सरकार व उनके नुमाइंदों को चेतावनी देती है कि अपनी हरकत से बाज आयें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा.

थाली पीटकर बताना चाहता हूं कि जितना काम करते हैं उतना पैसा दो जितना पैसा दे रहे हैं उसमें थाली तक नहीं पहुंचती है. उन्होंने कहा कि ये लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने हम अनुबंध कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन दो, सभी अनुबंध कर्मचारियों ने स्थायीकरण की मांग को जायज बताया.

हेमंत सोरेन को सौंपा मांग पत्र
एनआरएचएम, एएनएम अनुबंध कर्मचारी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले और मांग पत्र देते हुए स्थायीकरण के लिये सहयोग की बात कही. मांग पत्र लेने के बाद श्री सोरेन ने कहा कि समर्थन में साथ है. सदन में आपकी मांग को अवश्य उठायेंगे. संघ की रेखा कुमारी ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola