जनसंवाद में सीएम ने दिया उपायुक्त को निर्देश

जामताड़ा नगर : सोमवार को सीएम रघुवर दास ने जामताड़ा उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद की जानकारी ली. इसके उपरांत सीएम ने उपायुक्त डाॅ शांतनु कुमार अग्रहरी को दिशा-निर्देश दिया. बताते चलें कि जनसंवाद में विभिन्न विभाग से कुल 751 मामले थे. जिनमें से 608 मामलों का निष्पादन किया गया है, […]
जामताड़ा नगर : सोमवार को सीएम रघुवर दास ने जामताड़ा उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद की जानकारी ली. इसके उपरांत सीएम ने उपायुक्त डाॅ शांतनु कुमार अग्रहरी को दिशा-निर्देश दिया. बताते चलें कि जनसंवाद में विभिन्न विभाग से कुल 751 मामले थे.
जिनमें से 608 मामलों का निष्पादन किया गया है, बांकि 143 मामले बचे हुए हैं. जिनमें आपूर्ति, सड़क सहित अन्य कई विभाग के मामले लंबित हैं. मामलों का निष्पादन 72 घंटे में करने का निर्देश दिया गया. वहीं रोड के किनारे अतिक्रमण को हटाने का भी निदेश दिया गया. रोड के किनारे किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने देने का निर्देश सीएम ने दिया.
मौके पर डीडीसी आयुक्त कुमार मिथलेश, अपर समाहर्ता विधानचंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक झब्बू पंडित, विद्युत विभाग अभियंता अनूप बिहारी, एसडीओ नवीन कुमार, एमओ विजय वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




