एमएलए को थमा दी समस्याओं की लिस्ट

Published at :02 Feb 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
एमएलए को थमा दी समस्याओं की लिस्ट

जामताड़ा : विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को पोसता एवं विराजपुर पंचायत पहुंच कर वहां ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष शिकायत की लिस्ट थमा दी. कहा 18 पोल का तार चोरी कर लिया गया है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया विभाग से बात हो गयी है जल्द […]

विज्ञापन

जामताड़ा : विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को पोसता एवं विराजपुर पंचायत पहुंच कर वहां ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष शिकायत की लिस्ट थमा दी. कहा 18 पोल का तार चोरी कर लिया गया है. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया विभाग से बात हो गयी है जल्द इस समस्या को पूरा कर लिया जायेगा. विधायक ने पोस्ता पंचायत के चिरूडीह के रायटोला में 63 केबी का ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया.

वैद्यनाथपुर में कांग्रेस की सभा में विधायक ने सिरकत किया. कहा : भाजपा ने गरीबों का पेंशन, इंदिरा आवास और मनरेगा जो महात्वाकांक्षी योजना को लगभग बंद करने की स्थिति में ला खड़ा किया है. कहा : जिस गरीब ने भाजपा को वोट दिया इसी के हक को मारा जा रहा है, इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर मुखिया राजेंद्र हेंब्रम, सुरेश राय, मनोज राय, विकास राय, देवानंद सिंह, मुबारक अंसारी, रासमुनी मुर्मू, देवलाल मरांडी, सुरज मरांडी, प्रवक्ता इरशादुल हक आरसी, हमीद सुमन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola