सेवानिवृत शिक्षक से 20 हजार की छिनतई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक का झोला पलक झपकते ही गायब किया पीड़ित ने दी पुलिस को जानकारी शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी महगामा/हनवारा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है. वहीं पुलिस अपराधियों के सामने बेबस नजर आ रही है. गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हुई पांच लाख लूट की घटना को अभी 24 घंटे भी […]
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक का झोला पलक झपकते ही गायब किया
पीड़ित ने दी पुलिस को जानकारी
शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी
महगामा/हनवारा : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है. वहीं पुलिस अपराधियों के सामने बेबस नजर आ रही है. गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर हुई पांच लाख लूट की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि सोमवार को महगामा में एक बार फिर एक सेवानिवृत शिक्षक से दिनदहाड़े 20 हजार की छिनतई हो गयी.
इस बार अपराधियों ने बलबड्डा थाना क्षेत्र के शेख सुल्तान को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति शेख सुल्तान मेहरमा के रजौन से आकर सबसे पहले महगामा के एसबीआइ से राशि की निकासी की.
उसके बाद सीधे महगामा के अनिल मेडिकल में दवा की खरीदारी करने गये थे. जानकारी के अनुसार अपराधी दो की संख्या में बाइक पर सवार थे इसी दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक से थैला छीनकर फरार हो गये. शोर मचाने पर जुटे लोगों ने महगामा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी.
थाना प्रभारी हरिनारायण सिंह ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक ने मामले की जानकारी दी है. पुलिस वाहन को बतायी गयी दिशा में दौड़ाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




