सेवानिवृत्त हुए डीएसपी राजबली शर्मा, दी विदाई

Published at :01 Feb 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हुए डीएसपी राजबली शर्मा, दी विदाई

गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल देकर किया सम्मानित जामताड़ा : जामताड़ा डीएसपी राजबली शर्मा की सेवानिवृत्त के बाद रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सभागार में एक समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. इस अवसर पर सीजेएम एसएस फातमी, एसडीओ नवीन कुमार, जामताड़ा बीडीओ अमित कुमार, नारायणपुर बीडीओ रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी अजय […]

विज्ञापन

गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल देकर किया सम्मानित

जामताड़ा : जामताड़ा डीएसपी राजबली शर्मा की सेवानिवृत्त के बाद रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सभागार में एक समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी. इस अवसर पर सीजेएम एसएस फातमी, एसडीओ नवीन कुमार, जामताड़ा बीडीओ अमित कुमार, नारायणपुर बीडीओ रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, प्रो महेंद्र सिंह, महेंद्र चौधरी, प्रदीप भैया, जिला साक्षरता समिति सचिव हाजी रफिक अनवर, नियामत अली एवं महफुज आलम सहित शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया.
मौके पर सीजेएम एसएस फातमी ने कहा कि श्री शर्मा भले ही सेवानिवृत्त होकर हमारे नजदीक नहीं रहेंगे पर इनसे हमारे और हमारे पुलिस विभाग का लगाव समाप्त नहीं होगा. उन्होंने श्री शर्मा की स्वस्थ्य रहने की कामना की.
वहीं एसडीओ नवीन कुमार ने सेवानिवृत्त हुए श्री शर्मा को शुभकामना देते हुए उनके अच्छे स्वस्थ्य और लंबी आयु की कामना की. कहा सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस पदाधिकारी को समाज में समाज के अनुसार अपने आपको ढाल कर अच्छे कार्य करते हुए समय व्यतीत करना चाहिये. मौके पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola