नारायणपुर के कई विद्यालयों में बंटी पोशाक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jan 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

नारायणपुर : उधर शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों के बीच शिविर लगाकर पोशाक का वितरण किया गया. इस बार नये रंग के पोशाक का दो सेट प्रत्येक बच्चों को दिया गया. उमवि जंगलपुर में विद्यालय सचिव परेशनाथ दुबे एवं विद्यालय अध्यक्ष छुटू राय ने ड्रेस बांटा. उन्होंने सभी बच्चों को […]
विज्ञापन
नारायणपुर : उधर शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों के बीच शिविर लगाकर पोशाक का वितरण किया गया. इस बार नये रंग के पोशाक का दो सेट प्रत्येक बच्चों को दिया गया. उमवि जंगलपुर में विद्यालय सचिव परेशनाथ दुबे एवं विद्यालय अध्यक्ष छुटू राय ने ड्रेस बांटा. उन्होंने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने को कहा. मध्य विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय चैनपुर, मध्य विद्यालय चिहुटिया में भी पोशाक का वितरण किया गया.
बीडीओ ने भी बांटा स्कूल ड्रेस : फतेहपुर. फतेहपुर उमवि खिजुरिया में भी सोमवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिपिन सिंह, मुखिया विभीषण हेंब्रम, उपमुखिया आकांक्षा देवी, पूर्व उपमुखिया पारुल देवी, कईम अंसारी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिलीप मुर्मू, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




