हमारा योजना हमारा विकास को लेकर हुई कार्यशाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

फतेहपुर : हमारा योजना हमारा विकास को लेकर उपविकास आयुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला के पूर्व उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश का स्वागत आदिवासी गीत द्वारा किया गया. उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश तथा विधायक रविन्द्रनाथ महतो ने दीप प्रज्जवलित कर हमारा योजना हमारा विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया. विधायक ने […]
विज्ञापन
फतेहपुर : हमारा योजना हमारा विकास को लेकर उपविकास आयुक्त ने प्रखंड मुख्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला के पूर्व उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश का स्वागत आदिवासी गीत द्वारा किया गया. उपविकास आयुक्त कुमार मिथिलेश तथा विधायक रविन्द्रनाथ महतो ने दीप प्रज्जवलित कर हमारा योजना हमारा विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि जब तक जनजागृति के साथ सभी की भागीदारी नहीं होगी तब तक किसी भी योजना को सफल नहीं किया जा सकता. उपविकास आयुक्त ने कहा कि किसानो के हित के लिये 70 से 80 लाख रूपया ग्राम पंचायत को दिया जायेगा.
हर गांव में एक तालाब का जीर्णोद्धार किया जायेगा. कृषि पदाधिकारी ने गीत के माध्यम से कृषि संबंधित जानकारी दी. मौके पर प्रमुख किरण कुमारी बेसरा, बीडीओ श्रीमान मरांडी, जिप सदस्य भोलू कोल, प्रखंड कर्मचारी के अलावा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




