पुराने ढर्रे पर लौट आयी मिहिजाम की सफाई व्यवस्था

Published at :19 Jan 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने ढर्रे पर लौट आयी मिहिजाम की सफाई व्यवस्था

मिहिजाम : नगर में साफ-सफाई की दशा अपने पुराने ढर्रे पर लौट आयी है. मुख्य मार्गों सहित गलियों में जगह- जगह कूड़े-कचड़े की सफाई अभियान का मुंह चिढ़ा रहे हैं. बीते माह काफी जोश के साथ नगर में साफ-सफाई को लेकर मुहिम चलाया गया था. उसका असर अब नहीं दिख रहा. गलियों एवं मुहल्लों में […]

विज्ञापन
मिहिजाम : नगर में साफ-सफाई की दशा अपने पुराने ढर्रे पर लौट आयी है. मुख्य मार्गों सहित गलियों में जगह- जगह कूड़े-कचड़े की सफाई अभियान का मुंह चिढ़ा रहे हैं. बीते माह काफी जोश के साथ नगर में साफ-सफाई को लेकर मुहिम चलाया गया था. उसका असर अब नहीं दिख रहा.
गलियों एवं मुहल्लों में साफ-सफाई चालू हो जाने से स्थानीय लोग काफी खुश थे कि चलो अब रोजना जहां-तहां फैली गंदगी से राहत मिलेगी. लेकिन यह खुशी ज्यादा समय तक नहीं रह पाया है. साफ-सफाई का काम तो चल रहा है. लेकिन वह किसी कोरम को पूरा करने जैसा ही प्रतीत होता है. नगर कुल 18 वार्ड क्षेत्रों में बंटा है.
इसके लिए पर्याप्त सफाई कर्मी के साथ संसाधनों की आवश्यकता है. नगर परिषद के पास जो संसाधन उपलब्ध है उससे योजनाबद्व तरीके से ही नगर में साफ-सफाई के अभियान को जारी रखा जा सकता है. लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है कि नगर परिषद इसमें पर्याप्त रूची नहीं रखती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola