डीसी ने 31 तक सभी चैनलों के प्रसारण का दिया निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : शहर में केबल ऑपरेटरों की मनमानी को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हाेने के बाद उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी ने संज्ञान लेते हुए समाहरणालय सभा कक्ष में सभी केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक की. उपायुक्त श्री अग्रहरी ने ऑपरेटरों को 31 जनवरी तक निर्बाध रूप से सभी चैनलों के प्रसारण का निर्देश […]
विज्ञापन
जामताड़ा : शहर में केबल ऑपरेटरों की मनमानी को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित हाेने के बाद उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी ने संज्ञान लेते हुए समाहरणालय सभा कक्ष में सभी केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक की. उपायुक्त श्री अग्रहरी ने ऑपरेटरों को 31 जनवरी तक निर्बाध रूप से सभी चैनलों के प्रसारण का निर्देश दिया. बैठक में मनमानी वसूली को लेकर भीऑपरेटरों को सक्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली की सूचना मिली तो कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में 15 जनवरी के पहले के सेटअप बॉक्स में 1019 रुपये उपभोक्ता को देना पड़ेगा. साथ ही स्पिलिटर और कनेक्टर के अलग से 100 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया गया. जिसका रसीद उपभोक्ता को देने का निर्देश दिया. साथ ही एचडी के लिए 2510 रुपये निर्धारित है जो उपभोक्ता को देना पड़ेगा. उपायुक्त श्री अग्रहरी ने 15 जनवरी के बाद सेटअप बॉक्स में 1250 रुपये ही उपभोक्ता से वसूलने का निर्देश दिया तथा सभी उपभोक्ताओं को 31 जनवरी तक सेटअप बॉक्स लगाने की बात कही. बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




