अवैध काला पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

नाला : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाला पुलिस ने थाना क्षेत्र के निश्चितपुर जोड़िया समीप से अवैध काला पत्थर लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है. छापेमारी के दौरान घटना स्थल से रंजन मंडल नामक व्यक्ति को भी पकड़ा है. घटना मंगलवार देर शाम की है. मामले को लेकर नाला थाना में कांड […]
विज्ञापन
नाला : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाला पुलिस ने थाना क्षेत्र के निश्चितपुर जोड़िया समीप से अवैध काला पत्थर लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है. छापेमारी के दौरान घटना स्थल से रंजन मंडल नामक व्यक्ति को भी पकड़ा है.
घटना मंगलवार देर शाम की है. मामले को लेकर नाला थाना में कांड संख्या 05/16 के तहत कारोबारी उधीर मंडल, वाहन मालिक काशिल सिंह, रंजन मंडल, वाहन चालक देवीश्वर मुर्मू को नामजद आरोपित बनाया गया है. संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त जोड़िया से मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर पर काला पत्थर लादने की सूचना मिली थी. पुलिस ने वाहन को जब्त किया.
हालांकि वाहन चालक भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही जिला खनन पदाधिकारी चिंतामणी महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी महेंद्र मांझी, अंचलाधिकारी वंदना भारती ने बुधवार को नाला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया. इसके अलावा पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बालूघाट जैसे महेशमुंडा, झुडीडंगाल, पाथरघाटा आदि बालू घाटों का जायजा लिया. थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अवैध बालू उठाव का कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




