जामताड़ा में मोमिन कांफ्रेंस की सदस्यता अभियान शुरू

Published at :12 Jan 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में मोमिन कांफ्रेंस की सदस्यता अभियान शुरू

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस जामताड़ा ईकाई में सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरूआत जामताड़ा के सुभाष चौक से किया. इसका नेतृत्व मोमिन कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने किया. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में छह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रभारियों का प्रतिनियोजन किया गया […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस जामताड़ा ईकाई में सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरूआत जामताड़ा के सुभाष चौक से किया. इसका नेतृत्व मोमिन कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने किया. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में छह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसके लिए प्रभारियों का प्रतिनियोजन किया गया है. यह लक्ष्य 15 दिनों के अंदर पूरा करना है. इसके लिए सभी प्रखंड स्तर सदस्यता प्रभारी को हिदायत दे दी गयी है. यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभारी द्वारा गांव-गांव में लोगों को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक भी किया जायेगा.

झारखंड सरकार मुसलमानों के साथ सौतेला व्याहार कर रही. जिसे मोमिन कांफ्रेस लागातर आंदोलन कर रही है. झारखंड सरकार ने आलिम व फाजिल की डिग्री को रद्द करने को लेकर हमलोग लगातर आंदोलन कर रहे हैं. जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

इसका मुहतोड़ जवाब देंगे. मौके पर जिला सचिव हाफिज जाकिर हुसैन, हाजि नाजीर, हाजी इशहाक अंसारी, मौलाना रकीब अंसारी, मौलाना जलालुद्दीन काशमी, बरकत अंसारी, तौहीद अंसारी, मो इरशाद अंसारी, जाफर अंसारी, शेख शाहजहां, अयूब अंसारी, पैगाम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola