जेएन विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Published at :29 Dec 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
जेएन विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जामताड़ा : जवाहर नवोदय विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का तांबाजोड़ में जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने झंडोत्तोलन कर किया. डॉ अंसारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. साथ ही अच्छे खिलाड़ी अपने क्षेत्र, राज्य, देश, विद्यालय का नाम रोशन करते हैं. अच्छे खिलाड़ी होने के लिये […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जवाहर नवोदय विद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का तांबाजोड़ में जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने झंडोत्तोलन कर किया. डॉ अंसारी ने कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. साथ ही अच्छे खिलाड़ी अपने क्षेत्र, राज्य, देश, विद्यालय का नाम रोशन करते हैं. अच्छे खिलाड़ी होने के लिये अभ्यास की जरूरत होती है. समय-समय पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना अच्छी और सराहनीय बात है.

इस कार्यक्रम की शुरूआत मशाल जला कर किया गया. प्राचार्य एके प्रसाद ने कहा कि दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन विद्यालय में किया जाता है. मौके पर जिला साक्षरता समिति के सचिव हाजी रफीक अनवर, वरीय कांग्रेसी नेता करालीचरण सर्खेल, इरसादुल हक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका पीके चौधरी, आरके यादव, आरके झा, विनोद कुमार, पीके मिंज, ए कुमार, दीपक विहान, मंजू कुमारी, अभिजीत सिन्हा सहित विद्यालय कर्मचारीगण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola