लुटने से बची तूफान एक्सप्रेस, एक धराया

मिहिजाम : शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे दिल्ली से हावड़ा की ओर जा रही 3008 डाउन तूफान एक्सप्रेस जामताड़ा स्टेशन के पास लुटने से बच गयी. लुटेरे स्टेशन से थोड़ी दूर पर ट्रेन रोकने के लिए पोल संख्या 251/06 के पास सिग्नल केबुल काट चुके थे, लेकिन आरपीएफ को इसकी भनक लग गयी. आरपीएफ […]
मिहिजाम : शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे दिल्ली से हावड़ा की ओर जा रही 3008 डाउन तूफान एक्सप्रेस जामताड़ा स्टेशन के पास लुटने से बच गयी. लुटेरे स्टेशन से थोड़ी दूर पर ट्रेन रोकने के लिए पोल संख्या 251/06 के पास सिग्नल केबुल काट चुके थे, लेकिन आरपीएफ को इसकी भनक लग गयी.
आरपीएफ ने मौके से एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य भागने में सफल रहे. गिरफ्तार आरोपित देवघर जिलान्तर्गत जसीडीह केवटपाड़ा का रहने वाला बताया जाता है. उसने कबूल किया है कि वह व उसके साथी तूफान एक्सप्रेस को लूटने की फिराक में थे. बताया िक इसके पूर्व भी उसके ग्रुप ने कई ट्रेन लूटकांड को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




