तेज झटकों के साथ पांच सेकेंड तक डोलती रही धरती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : इस साल लोगों ने तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किया. इस बार के भूकंप का कंपन काफी तेज महसूस किया गया. वहीं आवाज भी मानो जैसे कोई तूफान गुजर रहा हो. सब कुछ उस समय भयावह की स्थिति पैदा कर रहा था. सुबह करीब 8 बज कर 05 मिनट पर लोगों ने […]
विज्ञापन
जामताड़ा : इस साल लोगों ने तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किया. इस बार के भूकंप का कंपन काफी तेज महसूस किया गया. वहीं आवाज भी मानो जैसे कोई तूफान गुजर रहा हो. सब कुछ उस समय भयावह की स्थिति पैदा कर रहा था. सुबह करीब 8 बज कर 05 मिनट पर लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किये. भूकंप का झटका एेसा था कि पूरी की पूरी जमीन हिल रही थी.
ऐसा लग रहा था कि बस एक पल में सब कुछ खत्म हो जायेगा. वहीं लोगों को जैसे ही भूकंप का अनुभव हुआ सभी अपने बच्चे व परिजनों को साथ लेकर घर से बाहर भागे. वहीं बाहर देखते ही देखते मेला का नजारा देखने काे मिला. हर ओर लोगों के चेहरे पर भय साफ दिख रहा था. वहीं बच्चे भी बड़े से पूछते देखे गये.
भूकंप से प्रखंड के मोहरा, चैगाईडीह एवं मेझिया में कई लोगों के घरों में दरारें आ गयी है. मेझिया गांव के इकराम अंसारी के घर की दीवार में दरारें आयी है. वहीं मोहरा गांव के अलिमुद्दीन अंसारी के किराना दुकान की दीवार में भी दरारें आयी है.
जबकि असरद अंसारी की पान दुकान की छत की परत झड़ कर नीचे गिर गया. प्रखंड क्षेत्र के चैगाईडीह गांव के हसीमुद्दीन अंसारी के मेडिकल दुकान की दीवार समेत सिकंदर अंसारी के स्टूडियों में दरार आयी है. हालांकि जिले में बड़े नुकसान या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




