जीत की खुशी में उड़ाये गुलाल, बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

विद्यासागर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीताकाटा के मुखिया सुशील मुर्मू के विजय होने पर मंगलवार को सीताकाटा के ग्रामीणों ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान काशीटांड, सीताकाटा दासपाडा, रेलवे फाटक, सीताकाटा रवानी टोला, बाबुडीह, डुमरिया एवं तिलैया गांव का भ्रमण किया. समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में नारे बाजी की गयी, पटाखे छोड़े गये […]
विज्ञापन
विद्यासागर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीताकाटा के मुखिया सुशील मुर्मू के विजय होने पर मंगलवार को सीताकाटा के ग्रामीणों ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान काशीटांड, सीताकाटा दासपाडा, रेलवे फाटक, सीताकाटा रवानी टोला, बाबुडीह, डुमरिया एवं तिलैया गांव का भ्रमण किया.
समर्थकों द्वारा जीत की खुशी में नारे बाजी की गयी, पटाखे छोड़े गये एवं मिठाइयां बांटी गयी. मौके पर मुखिया ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ मुखिया बनाया है मैं उस उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा. मौके महेंद्र मंडल, आलोक दास, रमेश दास, अशोक मंडल, विक्रम मंडल, राजु मंडल सहित समस्त ग्रामीण ने विजय जुलूस में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




