राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में जामताड़ा का सुधांशु दिखायेंगे प्रतिभा

Published at :14 Nov 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में जामताड़ा का सुधांशु दिखायेंगे प्रतिभा

जामताड़ा : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रोत्साहन योजना के तहत डीएवी स्कूल, मिहिजाम के वर्ग नवम के छात्र सुधांशु कुमार का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी सह परियोजना प्रतियोगिता के लिए हुआ है. तीन से चार नवंबर को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में झारखंड से सम्मिलित हुए 18,000 परियोजनाओं में 54 […]

विज्ञापन

जामताड़ा : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित प्रोत्साहन योजना के तहत डीएवी स्कूल, मिहिजाम के वर्ग नवम के छात्र सुधांशु कुमार का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी सह परियोजना प्रतियोगिता के लिए हुआ है. तीन से चार नवंबर को रांची में आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में झारखंड से सम्मिलित हुए 18,000 परियोजनाओं में 54 का चयन हुआ. इनमें सुधांशु के प्रोजेक्ट ग्रीन एक्वा प्रोसेसर फ्रॉम नेस्टिंग टू नेक्टर भी सम्मिलित है. इस परियोजना में जैविक पदार्थों जैसे मानव के बाल, पक्षी के पंख, काष्ट चूर्ण आदि से जल की शुद्धता का प्रतिरूप प्रस्तुत किया गया है.

05-08 दिसंबर तक आइआइटी नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिये सभी प्रतिभागियों के साथ सुधांशु भी 04 दिसंबर को गरीब रथ से रांची से रवाना होंगे और 09 दिसंबर को वापस लौटेंगे. परियोजना में मार्गदर्शन शिक्षिका अर्चना सिंह, नवमिता राय, शिक्षक कमलेश प्रसाद, प्रदीप्तो दास एवं सहयोग छात्र शुभम मंडल, महाश्वेता, रविशंकर, राजीव रंजन, शिवशंकर, ज्योति एवं प्रदीप ने किया. वहीं मौके पर प्राचार्य जीएन खान एवं अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरे समूह को इस सफलता पर बधाई दी एवं कामना की कि यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कृत हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola