ट्रैक्टर पलटने से खलासी की दबकर मौत

Published at :13 Nov 2015 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से खलासी की दबकर मौत

अमोई बस्ती की घटना. संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा मिहिजाम : बुधवार को अमोई बस्ती में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से खलासी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह की है. खालासी का नाम चांद सोरेन (30 वर्ष) बताया गया है, जो थाना क्षेत्र के दलबेडि़या अन्तर्गत कुलडंगाल […]

विज्ञापन
अमोई बस्ती की घटना. संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे खेत में जा गिरा
मिहिजाम : बुधवार को अमोई बस्ती में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से खलासी की मौत हो गयी. घटना बुधवार की सुबह की है. खालासी का नाम चांद सोरेन (30 वर्ष) बताया गया है, जो थाना क्षेत्र के दलबेडि़या अन्तर्गत कुलडंगाल इलाके का निवासी था.
पुलिस के मुबातिक ट्रैक्टर महुलबना की ओर जा रहा था. क्रम में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरा. जिससे चक्के के नीचे खलासी दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
वहीं चालक मौके से फरार हो गया. उक्त ट्रैक्टर बागजोरी निवासी एनुल अंसारी का बताया जारहा है. पुलिस शव व ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आयी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनो को सौंप दिया गया है. मृतक के भाई शिव सोरेन के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola